• Create News
  • ▶ Play Radio
  • स्टार्क के सामने टिक पाएंगे अभिषेक और ट्रेविस हेड? जानिए हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    IPL 2025 का 55वां मैच प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है, जो सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. क्या है इस मैच में ख़ास, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11.

    सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है, उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जीत के बाद भी अन्य टीमों पर निर्भर रहेगी. अगर आज का मैच हारी तो हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स शुरुआत से अच्छी फॉर्म में नजर आई थी लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में टीम को मिली हार से उसके सामने भी मुश्किल खड़ी हो गई है.

    दिल्ली ने पिछले 4 में से 3 मैच हारे हैं. अब और देर ना हो जाए, इसके लिए दिल्ली को चाहिए कि इस मुकाबले में पूरी जान झोंक दें और बड़ी जीत दर्ज करें क्योंकि टीमों के बीच अब ना सिर्फ अंकों बल्कि नेट रन रेट की भी लड़ाई है.

    ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा बनाम मिचेल स्टार्क
    ये लड़ाई रोमांचक होगी, क्योंकि मिचेल स्टार्क इन दोनों बल्लेबाजों को तंग करते हुए आए हैं. पिछली साल जब स्टार्क केकेआर में थे तब फाइनल में उन्होंने अभिषेक को पहले ही ओवर में बोल्ड किया था. हेड को भी वह परेशान करते हैं. इस सीजन जब पिछली बार दोनों टीमें भिड़ी थी तब स्टार्क ने 3.4 ओवरों में 35 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. उन्होंने ट्रेविस हेड, ईशान किशन के महत्वपूर्ण विकेट जल्दी दिलाए थे. इसलिए इस गेंदबाज से हैदराबाद के बल्लेबाजों को बचके रहना होगा.

    SRH के गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
    सनराइजर्स हैदराबाद टीम अपने बल्लेबाजों पर निर्भर रहती है, यही उसकी मजबूत और यही कमजोर कड़ी भी है. उसके बल्लेबाजों को तो चलना होगा ही लेकिन गेंदबाजों को भी नई गेंद से कमाल दिखाना होगा. टीम में शामिल अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक बेरंग दिखे हैं. उन्होंने 11 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं. ऐसे में उन्हें और कमिंस को अच्छा करना होगा. वहीं दिल्ली के लिए मिडिल आर्डर में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर अच्छी गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी होगी.

    दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस से टीम को अच्छी शुरुआत की दरकार होगी. हैदराबाद को चाहिए कि ट्रेविस हेड और अभिषेक की जोड़ी चले और मिडिल आर्डर में भी बल्लेबाज रन बनाए. पिछले मैच में जब सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने हुई थी तब हैदराबाद के बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने छक्के चौकों की झड़ी लगाईं थी. उन्होंने 41 गेंदों में 74 रन बनाए थे. दिल्ली के लिए फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक (50) और अभिषेक पोरेल ने 18 गेंदों में 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी.

    SRH vs DC हेड टू हेड
    कुल मैच- 25
    SRH ने जीते- 13
    DC ने जीते- 12
    दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद का सर्वाधिक स्कोर- 266
    हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर- 207
    कब, कहाँ खेला जाएगा SRH बनाम DC मैच

    हैदराबाद ने 10 में से 3 मैच जीते हैं, अंक तालिका में टीम 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है. दिल्ली ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं. 12 अंकों के साथ दिल्ली पांचवे नंबर पर है. आज (5 मई) SRH बनाम DC मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

    SRH vs DC संभावित प्लेइंग 11
    सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडू मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी.

    इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड (शमी की जगह)
    दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुकेश कुमार.

  • Related Posts

    स्पेस और ऊर्जा के माध्यम से जीवन में बदलाव लाने वाले विशेषज्ञ: Rahul Ramesh Parse ने Vastu Prabhaa के जरिए बनाई एक विशिष्ट पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां लोग जीवन में संतुलन, समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की तलाश में रहते हैं,…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री आवास पहुंची BJYM की साइकिल यात्रा: शंकर गोरा के नेतृत्व में युवाओं ने जताया आभार, CM भजनलाल शर्मा ने सुनी ‘मन की बात’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *