• Create News
  • ▶ Play Radio
  • मरवाही जनपद में VB-G RAM G और आवास योजना पर फोकस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    प्रयास कैवर्त| मरवाही
    जिला प्रशासन गौरेला–पेंड्रा–मरवाही के मार्गदर्शन में 7 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत 71 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को रोजगार, आवास एवं आजीविका से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

    अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

    कार्यक्रम में विनय सागर, जनपद पंचायत मरवाही तथा समीर ध्रुव, कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत मरवाही की विशेष उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और पात्र हितग्राहियों से आगे आने का आह्वान किया।

    VB-G RAM G योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार

    रोजगार दिवस के दौरान ग्रामीणों को VB-G RAM G योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। योजना के प्रचार-प्रसार हेतु पैम्फलेट एवं पोस्टर प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मनरेगा मजदूर, सरपंच, पंच, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) स्टाफ एवं मनरेगा स्टाफ उपस्थित रहे।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दी गई आवश्यक जानकारी

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आवास निर्माण से संबंधित किस्तों के भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता एवं निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही आवास निर्माण के दौरान मिलने वाली 90 दिवस की मनरेगा मजदूरी के बारे में भी हितग्राहियों को अवगत कराया गया।

    आजीविका डबरी योजना पर विशेष जोर

    कार्यक्रम में आजीविका डबरी योजना के लाभों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। बताया गया कि डबरी निर्माण से किसानों को सिंचाई सुविधा के साथ-साथ स्थायी आजीविका का साधन भी प्राप्त होता है। अधिक से अधिक पात्र किसानों को डबरी कार्य कराने के लिए प्रेरित किया गया।

    QR कोड से पारदर्शिता की दिशा में पहल

    सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीणों को मोबाइल के माध्यम से QR कोड स्कैनिंग की जानकारी दी गई। QR कोड के उपयोग से योजना से संबंधित विवरण एवं भुगतान की स्थिति जानने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

    रोजगार और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की पहल

    रोजगार दिवस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद पंचायत मरवाही में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

  • Awas Kaiwart

    Special Reporter in Samachar Vani News

    Related Posts

    फोर्स एकेडमी मँझगवां के संस्थापक डॉ. लाल सिंह उमेद की बड़ी पहल, SI प्री परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग और आवासीय सुविधा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए फोर्स एकेडमी मँझगवां के संस्थापक…

    Continue reading
    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *