• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा की पलक कारेला ने जीता नेशनल रेसलिंग में सिल्वर, इंडिया कैंप के लिए चयनित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ 
    तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) की होनहार बेटी पलक कारेला ने नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें इंडिया कैंप के लिए भी चयनित किया गया है।

    पलक कारेला की इस उपलब्धि से भादरा क्षेत्र सहित पूरे हनुमानगढ़ जिले में खुशी का माहौल है। उनके पिता राकेश कारेला ने बताया कि पलक ने निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बेटी की सफलता से परिवार और क्षेत्रवासियों को गर्व महसूस हो रहा है।

    खेल प्रेमियों का मानना है कि पलक की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। यदि उन्हें निरंतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलता रहा तो वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।

    परिवारजनों ने पलक कारेला को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वह आगे भी अपने प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *