• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सेलम में चमकी हनुमानगढ़ की पलक कारेला, अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती में जीता सिल्वर मेडल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    तमिलनाडु के सेलम में आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) की होनहार बेटी पलक कारेला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 किलो वजन वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

    पलक कारेला की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके पिता राकेश कारेला ने बताया कि पलक ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे भादरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

    पलक की इस जीत से क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बालिकाओं में खेलों के प्रति उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि पलक को उचित मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलती रहीं, तो वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

    परिवार और क्षेत्रवासियों ने पलक को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    Akshay Kumar का खुलासा: बेटे को Vidya Balan से 6 साल तक लगता था डर, ‘मंजुलिका’ का था खौफ

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Bhoot Bangla के प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी दौरान…

    Continue reading
    Asha Bhosle के निधन की कवरेज पर बवाल: पाकिस्तान में चैनल को नोटिस, क्या बंद होगा प्रसारण?

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन के बाद जहां पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं पड़ोसी देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *