• Create News
  • ▶ Play Radio
  • अजमेर से पीएम मोदी की ₹16 हजार करोड़ से अधिक की सौगात, एक्सप्रेसवे से लेकर HPV टीकाकरण तक कई बड़ी परियोजनाएं

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अजमेर की पावन धरा से राजस्थान को ₹16 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राजस्थान के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प के तहत बांदीकुई-जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। इसके साथ ही ‘HPV टीकाकरण अभियान’ महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तीकरण को नई दिशा देगा।

    उन्होंने कहा कि नोनेरा एवं परवन अकावाद परियोजनाओं से पेयजल सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जबकि 21 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने और नवीकरणीय ऊर्जा ग्रिडों के विस्तार से रोजगार एवं विकास के नए अवसर सृजित होंगे। यह प्रधानमंत्री के राजस्थान के प्रति अटूट विजन और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री भगीरथ चौधरी जी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *