इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) द्वारा जयपुर में आयोजित टाउन रिप्रजेन्टेटिव नेशनल कॉन्क्लेव एवं विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने नवकार मंत्र के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की गौरवशाली सभ्यता और ज्ञान परंपरा के निर्माण में जैन समाज का योगदान अतुलनीय रहा है। जैन दर्शन के संस्कार, अहिंसा और उद्यमिता का संगम समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा एवं महिला उद्यमी अपनी कर्मठता और नवाचार से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में जैन समाज के विभिन्न प्रतिनिधि, उद्योगपति एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।








