• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जीटी रोड पर कंटेनर पलटा, ड्राइवर व कंडक्टर गंभीर घायल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | कुरावली (मैनपुरी) | समाचार वाणी न्यूज़ 
    जीटी रोड पर ग्राम गंगाजमुनी के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एटा की ओर से आ रहा कंटेनर (संख्या HR 55 AK 7972) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कंटेनर में सवार ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। 🚛

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू कराया। हादसे के दौरान कंटेनर के अंदर फंसे ड्राइवर धीरेंद्र पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम राजापुर, थाना कुरावली तथा कंडक्टर बादाम पुत्र कोपपाल निवासी ग्राम लखौरा, थाना कुरावली को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

    घायलों को तत्काल कुरावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    हादसे के बाद कंटेनर सड़क किनारे पलटा होने से यातायात प्रभावित हो गया था। स्थिति को सामान्य करने के लिए एसडीएम नीरज द्विवेदी ने हाइड्रा मशीन मंगवाकर कंटेनर को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात व्यवस्था को फिर से सुचारु कराया गया।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *