• Create News
  • ▶ Play Radio
  • वार्ड 07 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण यादव बने चर्चा का केंद्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | मैनपुरी | समाचार वाणी न्यूज़ 
    जनपद मैनपुरी के कस्बा बेवर स्थित वार्ड संख्या 07 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण यादव इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। वे लगातार दिन-रात क्षेत्र में भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

    इंजी. प्रवीण यादव ग्रामीण अंचलों से लेकर कस्बाई इलाकों तक सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। किसी भी गांव या मोहल्ले से समस्या की सूचना मिलते ही वे बिना देर किए मौके पर पहुंच जाते हैं और लोगों की बात ध्यान से सुनते हैं।

    क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, नाली, राशन, पेंशन समेत विभिन्न जन समस्याओं को वे गंभीरता से लेते हैं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का भरोसा दिलाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रवीण यादव उन गिने-चुने जनप्रतिनिधि उम्मीदवारों में शामिल हैं जो केवल चुनाव के समय ही नहीं बल्कि हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहते हैं।

    उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सेवा भावना लोगों के बीच उन्हें लोकप्रिय बना रही है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि इंजीनियर प्रवीण यादव को जिला पंचायत सदस्य बनने का अवसर मिला तो वार्ड संख्या 07 में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

    लगातार हो रहे जनसंपर्क अभियान और जनता के बढ़ते समर्थन को देखते हुए क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज है कि इस चुनाव में इंजीनियर प्रवीण यादव की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।

  • Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *