• Create News
  • ▶ Play Radio
  • चुनावी तैयारियों को धार में जुटे CM नीतीश कुमार, BJP नेताओं के साथ आज इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    बिहार में चुनावी माहौल गरमाने लगा है. राजनीतिक दलों की बैठकों में मंथन का दौर जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक्शन मोड में हैं. सीएम आवास पर बड़ी बैठक होने वाली है.

    राजनीतिक दलों के बीच बिहार चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. लगातार बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की जा रही है. सत्ता पक्ष समेत विपक्षी गठबंधन भी चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटा है. बीते सोमवार (06 मई, 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई थी. बैठक में संगठन को और कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा की गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं को टास्क भी दिए. आज (मंगलवार) फिर एक बैठक है.

    बीजेपी नेताओं की मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुलाई गई है. शाम चार बजे से शुरू होने वाली बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य वरीय नेता मौजूद रहेंगे. बता दें कि एनडीए का सीधा मुकाबला महागठबंधन से है. एनडीए गठबंधन में जेडीयू, बीजेपी, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं.

    बीजेपी नेताओं के साथ मुख्यमंत्री की बैठक
    कुल पांच दलों से बने गठबंधन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विधानसभा चुनाव का लड़ना है. एनडीए ने जीत का लक्ष्य 225 सीट रखा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज की बैठक पर नजर रहेगी. माना जा रहा है कि बीजेपी नेताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. प्रमुख मुद्दों में सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल बनाना, चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करना और महागठबंधन की घेराबंदी शामिल है.

    चुनावी तैयारियों को धार देने की कवायद
    गौरतलब है कि विपक्ष का महागठबंधन अब तक कुल तीन बैठकें कर चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बीजेपी नेताओं के साथ आज की बैठक को भी काफी अहम माना जा रहा है. 243 सीटों के लिए अक्टूबर नवंबर में चुनाव कराए जाने की उम्मीद है. फिलहाल चुनाव से पहले राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत का परचम लहराने की रणनीति बनाने में जुटे हैं.

  • Related Posts

    बागलाण: पवन रामदास काकुळते ने शिक्षा के क्षेत्र में रची नई पहचान, ‘ध्येय क्लास’ बना सफलता का केंद्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन पवन रामदास काकुळते ने…

    Continue reading
    नाशिक: Ishita Packwell Industries के जरिए सौरभ देशमुख ने पैकेजिंग इंडस्ट्री में बनाई मजबूत पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग इंडस्ट्री में जहां गुणवत्ता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है, वहीं सौरभ देशमुख ने Ishita Packwell Industries…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *