• Create News
  • ▶ Play Radio
  • नीट छात्रा मामला: चौथी बार गांव पहुंची CBI टीम, परिजनों ने सहयोग से किया इंकार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले के पतियावा गांव में नीट छात्रा मामले की जांच एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम चौथी बार जांच के सिलसिले में गांव पहुंची, लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा हाथ लगी। परिजनों ने पूछताछ और किसी भी प्रकार के सहयोग से साफ इंकार कर दिया, जिसके चलते टीम को बिना कोई ठोस जानकारी लिए ही लौटना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी CBI टीम तीन बार गांव का दौरा कर चुकी है और हर बार पूछताछ कर वापस लौट गई थी। हालांकि, अब तक जांच में कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आने से परिजनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। परिवार का कहना है कि बार-बार केवल पूछताछ की जा रही है, लेकिन जांच की दिशा स्पष्ट नहीं है और न ही कोई ठोस प्रगति दिखाई दे रही है।

    सूत्रों के मुताबिक, इस बार टीम ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लेने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने बातचीत से ही इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने जांच में सहयोग करने से भी मना कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पहले एसआईटी और अब सीबीआई भी मामले को सुलझाने के बजाय उलझा रही है।

    परिवार लगातार मांग कर रहा है कि इस पूरे मामले की जांच हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके।

    घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों में भी जांच की गति और दिशा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    बताया जाता है कि जहानाबाद के पतियावा गांव की रहने वाली छात्रा पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और जांच एजेंसियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

    अब देखना यह होगा कि आगे जांच किस दिशा में बढ़ती है और क्या इस मामले में कोई ठोस निष्कर्ष सामने आ पाता है या नहीं।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *