• Create News
  • ▶ Play Radio
  • दीवार काटकर घर में घुसे चोर, ट्रक चालक के घर से लाखों के जेवरात चोरी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | मैनपुरी | समाचार वाणी न्यूज़
    दन्नाहार थाना क्षेत्र के कासगंज गांव में बीती रात शातिर चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ट्रक चालक कश्मीर सिंह यादव के घर की पक्की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे और कूलर की आवाज के कारण उन्हें किसी भी तरह की आहट नहीं सुनाई दी। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए पूरे घर को खंगाल डाला।

    सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद है। शक होने पर जब उन्होंने पीछे जाकर देखा तो दीवार टूटी हुई मिली और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ।

    पीड़ित परिवार की महिला अनीता ने बताया कि चोर घर से सोने की जंजीर, पांच अंगूठियां, सीता रानी, कुंडल, चांदी की पायल, करधनी सहित कई कीमती जेवरात और बर्तन चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि अधिकतर जेवरात उनके बेटे की एक साल पहले हुई शादी के थे, जिससे परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

    घटना की सूचना मिलते ही दन्नाहार थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस सनसनीखेज घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    बांसवाड़ा की चुड़ादा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास चौपाल आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने राजीविका समूहों को दिए 7 करोड़ के चेक

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | बांसवाड़ा | समाचार वाणी न्यूज़ बांसवाड़ा जिले की चुड़ादा ग्राम पंचायत में मंगलवार को “ग्राम विकास चौपाल”…

    Continue reading
    पीएम नरेंद्र मोदी को FAO का ‘एग्रीकोला मेडल’, भारत के अन्नदाताओं और कृषि शक्ति को मिला वैश्विक सम्मान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारत के लिए गर्व के क्षण में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *