• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 175 चिन्हित स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 1050 पुलिस बल तैनात

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए। प्रशासन ने 175 चिन्हित स्थानों पर करीब 350 पुलिस पदाधिकारियों के साथ 1050 पुलिस बलों की तैनाती की, जिससे पूरे शहर में सुरक्षा का सख्त माहौल देखने को मिला।

    सोमवार सुबह से ही पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सायरन बजाते पुलिस वाहन सड़कों पर गश्त करते रहे, जबकि मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह, एसपी अपराजित लोहान सहित वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते दिखे।

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। सुबह 9 बजे से अरवल मोड़, अस्पताल मोड़, अंबेडकर चौक, कारगिल चौक और गांधी मैदान जाने वाले मार्गों पर आम वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई। पटना-गया मार्ग पर बड़े वाहनों को बाईपास से डायवर्ट किया गया।

    हालांकि, छठ पर्व के चलते इस व्यवस्था से आम लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों को अपने सामान के साथ पैदल ही शहर में आवागमन करना पड़ा।

    सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा सघन जांच की गई। गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर निगरानी बढ़ा दी गई थी।

    एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती गई है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की प्रतिष्ठा दांव पर, क्या श्रेयस अय्यर इंग्लैंड को देंगे करारा जवाब?

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला 11 जुलाई को साउथैम्प्टन में खेला जाएगा।…

    Continue reading
    ‘मैं सिर्फ एक बाप हूं, जो इंसाफ मांग रहा है…’ केतन अग्रवाल हत्याकांड में पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में न्याय की मांग अब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच गई है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *