• Create News
  • ▶ Play Radio
  • मुख्यमंत्री ने गैस व पेट्रोलियम आपूर्ति पर की समीक्षा, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश में गैस एवं पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैस एवं पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और स्टॉक की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आमजन को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।

    उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आपूर्ति शृंखला निर्बाध बनी रहे। संभावित बाधाओं की पहले से पहचान कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर जवाबदेही तय करते हुए नियमित समीक्षा और रिपोर्टिंग की व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

    उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक आवश्यक सेवाओं की सुचारु और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    “इंजीनियरिंग से इंडस्ट्री तक: चंद्रकांत जाधव के नेतृत्व में PCK Food Tech Solutions बना फूड और बायोमास प्रोसेसिंग सेक्टर का भरोसेमंद नाम”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत में खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित उद्योग और बायोमास ऊर्जा क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। ऐसे समय में…

    Continue reading
    “IT Engineer से Jewelry Entrepreneur तक: स्नेहल म्हात्रे ने बनाई ‘Jiza Jewelry Collection’ की खास पहचान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अलीबाग की एक साधारण लड़की ने अपने सपनों, मेहनत और संस्कृति के प्रति प्रेम के दम पर आज हजारों महिलाओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *