• Create News
  • ▶ Play Radio
  • उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    चैत्र नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने सिविल लाइंस स्थित अपने कार्यालय में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।

    इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश की उन्नति, खुशहाली और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। कन्या पूजन हमारी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नारी शक्ति के सम्मान और गौरव को दर्शाता है।

    उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को नम आंखों से अंतिम विदाई, राशिद खान और रहमतुल्लाह गुरबाज भावुक

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।…

    Continue reading
    PM मोदी का मेलबर्न में बड़ा संबोधन, ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ से गगनयान और ऑपरेशन सिंदूर तक गिनाईं भारत की उपलब्धियां

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *