• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को गति देने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने पौधारोपण लक्ष्यों की समीक्षा की

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मानसून 2026 के लिए निर्धारित पौधारोपण लक्ष्यों और चंदन वन, नमो वन एवं नमो नर्सरी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को जन-आंदोलन के रूप में मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण के सभी लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से रेलवे परिसरों, सड़कों के किनारे और चारागाह भूमि पर पौधारोपण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित किया जा सके।

    इसके साथ ही उन्होंने रोपित पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाए और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे लगाए गए पौधों का बेहतर विकास हो सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से प्रदेश में सतत, हरित और पर्यावरण संतुलित विकास के लक्ष्य को साकार किया जा सकेगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    इंजीनियरिंग विशेषज्ञता से उद्योग में पहचान: Amit Jaypal Chinchwade की प्रेरणादायक सफलता कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। सांगली के Amit Jaypal Chinchwade आज इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर में एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। वे Chinchwade &…

    Continue reading
    भाजपा स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *