इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानसून से पूर्व प्रदेश में सड़कों की स्थिति सुधारने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज कार्यों के कारण प्रभावित सड़कों, गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की समय रहते मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जहां-जहां सीवरेज या अन्य निर्माण कार्यों के कारण सड़कें खराब हुई हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य पूरा किया जाए।
सरकार का उद्देश्य है कि मानसून के दौरान आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को सुरक्षित व सुविधाजनक यातायात उपलब्ध हो सके।








