• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘हमारी सेना पर गर्व, भगवान उनकी रक्षा करें’, ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का आया रिएक्शन।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    ऑपरेशन सिंदूर पर प्रियंका गांधी ने भारतीय सेना की तारीफ की है. इस बीच दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है.

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. भारतीय सशस्त्र बल ने सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर सेना की तारीफ की है. उन्होंने लिखा कि हमारी सेना पर हमें अत्यंत गर्व है. हमारे बहादुर जवान हमारी स्वतंत्रता और अखंडता को सुरक्षित रखते हैं. भगवान उनकी रक्षा करें और उन्हें धैर्य और वीरता से चुनौतियों का सामना करने की अपार हिम्मत दें. जय हिन्द!

    प्रियंका गांधी के अलावा देश के अन्य बड़े नेताओं ने हमले को लेकर खुशी जाहिर की है. इस कड़ी में राहुल गांधी, शशि थरुर, जयराम रमेश, केजरीवाल समेत अन्य लोगों ने रिएक्शन दिया. सभी ने भारत की एकता का परिचय देते हुए राजनीति से परे भारतीय सेना और सरकार के फैसले को सही ठहराया है.

    ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
    राष्ट्रीय राजधानी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी पहले से ही हाई अलर्ट पर है और बुधवार को शाम चार बजे कई एजेंसियां ‘मॉक ड्रिल’ करेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं. दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने नहीं दिया जाएगा. टीमें महत्वपूर्ण स्थानों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं और सोशल मीडिया मंचों पर भी नजर रखी जा रही है.

    पाकिस्तान का हमले पर रिएक्शन
    पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत की कार्रवाई की निंदा की. उसने कहा कि भारतीय वायु सेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र के भीतर रहते हुए, मुरीदके और बहावलपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और कोटली और मुजफ्फराबाद में नियंत्रण रेखा के पार नागरिक आबादी को निशाना बनाया है. उन्होंन हथियारों का उपयोग करके पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है.

  • Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *