• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा के Amardeep Public Senior School में प्रतिभा सम्मान समारोह, 10वीं टॉपर चेष्टा शर्मा को स्कूटी देकर किया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    Amardeep Public Senior School में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की 10वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर Cheshta Sharma को स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसे प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर चेष्टा शर्मा के दादा जी ने कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के मार्गदर्शन को जाता है।

    विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि संस्थान में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यहां विद्यार्थियों के लिए विज्ञान वर्ग (बायोलॉजी एवं गणित), कृषि विज्ञान, कला एवं वाणिज्य जैसे विभिन्न संकायों की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को अपने रुचि अनुसार शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

    समारोह में विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है, ताकि वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *