• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जयपुर में CM भजनलाल शर्मा की डेयरी विभाग समीक्षा बैठक, सरस केंद्र विस्तार और आधुनिकीकरण पर जोर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के पशुपालकों की खुशहाली और सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने डेयरी संयंत्रों के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए कहा कि नई तकनीकों के उपयोग से उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दोनों में सुधार लाया जाए।

    मुख्यमंत्री ने ‘सरस’ ब्रांड के उत्पादों की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों पर सरस उत्पादों के नए बिक्री केंद्र स्थापित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इन उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

    उन्होंने अधिकारियों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ठोस रणनीति बनाने, पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं देने और सहकारी तंत्र को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और डेयरी क्षेत्र में सुधार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    स्पेस और ऊर्जा के माध्यम से जीवन में बदलाव लाने वाले विशेषज्ञ: Rahul Ramesh Parse ने Vastu Prabhaa के जरिए बनाई एक विशिष्ट पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां लोग जीवन में संतुलन, समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की तलाश में रहते हैं,…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री आवास पहुंची BJYM की साइकिल यात्रा: शंकर गोरा के नेतृत्व में युवाओं ने जताया आभार, CM भजनलाल शर्मा ने सुनी ‘मन की बात’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *