• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जयपुर: CM भजनलाल शर्मा ने IPL-2026 में RR vs SRH मैच में बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग-2026 के तहत राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    मैच के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए जरूरी है।

    मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं से भी खेलों में सक्रिय भागीदारी करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

    इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मैच का भरपूर आनंद लिया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    “शरद पवार गुट के 8 सांसद सोमवार को PM मोदी से करेंगे मुलाकात”; महाराष्ट्र के पानी और विकास के मुद्दों पर होगी चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट के 8 सांसद…

    Continue reading
    “सिवनी में लोकतंत्र की पाठशाला”; स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हुआ बाल संसद चुनाव, विद्यार्थियों ने सीखा नेतृत्व का पाठ

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। लोकतंत्र केवल किताबों में पढ़ने का विषय नहीं है, बल्कि इसे व्यवहार में समझना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *