• Create News
  • ▶ Play Radio
  • क्रिकेटर शोएब मलिक के घर पर भी हुआ भारत का एयर स्ट्राइक, ये थी वजह!

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पाकिस्तान में भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें कुल 9 जगहों को निशाना बनाया गया. इस लोकेशन में क्रिकेटर शोएब मलिक का पैतृक गांव भी शामिल था!

    मंगलवार की रात भारतीय सेना और वायु सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया. इन जगहों में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक का पैतृक गांव सियालकोट भी शामिल था. चलिए बताते हैं कि शोएब के गांव में क्यों एयर स्ट्राइक हुई.

    भारत ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पाकिस्तान और पीओके में कुल 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक हुई, इसे ओपरेरशन सिंदूर का नाम दिया गया. हमले की लोकेशन को पहले ही चिन्हित कर लिया था, ये वो ठिकाने थे जहां से भारत में आतंकवाद फ़ैलाने की साजिश रची गई थी. भारत ने ये भी साफ़ किया कि इस हमले में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को टारगेट नहीं बनाया गया. पाकिस्तान के आम नागरिकों की भी मौत इसमें नहीं हुई.

    शोएब मलिक के पैतृक गांव में हुई एयर स्ट्राइक
    भारतीय सेना की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमले के बारे में ब्रीफ किया गया है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने एयर स्ट्राइक में टारगेट की गई लोकेशन के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “पहला लक्ष्य सियालकोट में सरजाल कैंप था, ये अंतरराष्ट्रीय सीमा से 6 किलोमीटर दूर है. मार्च 2025 में इस कैंप में प्रशिक्षित आतंकवादी जम्मू-कश्मीर पुलिस के 4 जवानों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे. दूसरा लक्ष्य सियालकोट में महमूदा जया कैंप था, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से 18 से 12 किलोमीटर दूर स्थित है. यह हिजबुल मुजाहिदीन का एक बड़ा कैंप था और कठुआ-जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने के लिए केंद्र के रूप में काम करता था.”

    आपको बता दें कि शोएब मलिक का पैतृक गांव सियालकोट ही है. 1 फरवरी 1982 को शोएब का जन्म सियालकोट में पंजाबी राजपूत परिवार में हुआ था. उनके पिता फकीर हुसैन की जूतों दुकान थी.

    शोएब-सानिया का वलीमा सियालकोट में हुआ था
    शोएब मलिक ने पहली बीवी को तलाक देने के बाद 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी की थी. दोनों की शादी हैदराबाद में हुई थी. जबकि वलीमा शोएब के पैतृक गांव सियालकोट में हुआ था. वलीमा इस्लाम में एक विवाह भोज है जो निकाह के बाद होता है. दोनों का एक बेटा भी है. शोएब मलिक और सानिया मिर्जा शादी के करीब 14 साल बाद अलग हो गए. जनवरी, 2024 में सानिया के परिवार ने इसकी पुष्टि की. इसी महीने शोएब मलिक ने टीवी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर लिया, जो मलिक की तीसरी शादी है.

  • Related Posts

    हनुमानगढ़ में ‘नारी चौपाल–नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम सम्पन्न, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ विस्तृत संवाद

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व…

    Continue reading
    12 जून से पूरे राजस्थान में शुरू होंगे ‘शहरी सेवा शिविर 2026’, आवासन मंडल करेगा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ‘शहरी सेवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *