• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सेवा के 12 वर्ष: PM मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण बना सुशासन का आधार, हर गरीब तक पहुंचा विकास का लाभ — CM भजनलाल शर्मा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बीते वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शासन का अर्थ केवल प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि जन-जन की सेवा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना बन गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा, समर्पण और संकल्प के इन 12 वर्षों ने यह साबित किया है कि जब किसी नेतृत्व की प्राथमिकता राष्ट्रहित, गरीब कल्याण और जनसशक्तिकरण हो, तब परिवर्तन केवल नीतियों तक सीमित नहीं रहता बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति मिली, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए लाखों लोगों का पक्के घर का सपना साकार हुआ। इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। वहीं युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने नए अवसरों के द्वार खोले हैं।

    उन्होंने कहा कि आज भारत का आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। वैश्विक मंचों पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है और भारत एक सशक्त, आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत इच्छाशक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना का परिणाम है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर निर्णय में देशहित को सर्वोपरि रखा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया है। उनके नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों को साकार करने का माध्यम बनी हैं।

    भजनलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *