• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राजस्थान से राज्यसभा निर्विरोध निर्वाचित डॉ. सतीश पूनिया एवं डॉ. अलका गुर्जर को सुशील जोशी ने दी बधाई, कहा- संसद में मजबूती से उठेगी प्रदेश की आवाज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर, राजस्थान | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में डॉ. सतीश पूनिया एवं डॉ. अलका गुर्जर के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री सुशील जोशी ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

    सुशील जोशी ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया का व्यापक संगठनात्मक अनुभव और डॉ. अलका गुर्जर का जनसेवा के प्रति समर्पण राज्यसभा में राजस्थान का गौरव बढ़ाने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों वरिष्ठ नेता अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर प्रदेश की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के ये दोनों प्रतिनिधि संसद में राजस्थान की जनता की अपेक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखेंगे तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    सुशील जोशी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में दोनों सांसदों का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। राज्यसभा में उनका अनुभव और मार्गदर्शन प्रदेश को नई दिशा और नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।

    उन्होंने दोनों नेताओं के सफल संसदीय कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका निर्विरोध निर्वाचन संगठन की मजबूती, जनविश्वास और नेतृत्व की स्वीकार्यता का प्रतीक है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बन सकते हैं कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, मेसी-रोनाल्डो समेत दिग्गज खिलाड़ियों पर दुनिया की नजर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों…

    Continue reading
    अमेरिका-ईरान समझौते का 14 सूत्रीय मसौदा सामने आया, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर बनी सहमति; तेल प्रतिबंध हटाने और 24 अरब डॉलर फंड जारी करने का प्रस्ताव

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *