• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा के मील हॉस्पिटल में 28 जून को गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. दीपक शर्मा की OPD, पेट-लीवर रोगों की जांच और रियायती दर पर एंडोस्कोपी की सुविधा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    भादरा स्थित मील हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सेवाओं का विस्तार करते हुए प्रत्येक माह के चौथे रविवार को विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा OPD संचालित की जाएगी। इसी क्रम में रविवार, 28 जून 2026 को प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं एंडोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. दीपक शर्मा (MBBS, MD Medicine, DrNB) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।

    डॉ. दीपक शर्मा पूर्व में मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे दीपक गैस्ट्रो हॉस्पिटल, चौमू तथा माधव गैस्ट्रो एंड आई क्लिनिक, जयपुर में कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। वे पिछले चार वर्षों से नियमित रूप से भादरा में भी अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

    मील हॉस्पिटल में पेट एवं पाचन तंत्र से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का आधुनिक जांच एवं उपचार उपलब्ध है। इनमें पेट दर्द, खट्टी डकार, छाती में जलन, गैस, उल्टी, दस्त, मल के साथ खून या मवाद आना, भोजन निगलने में कठिनाई, पीलिया, लीवर एवं पैंक्रियाज संबंधी रोग, पाइल्स, फिशर सहित अन्य गैस्ट्रो रोग शामिल हैं।

    अस्पताल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा बिना ऑपरेशन के पेट से पिन या अन्य बाहरी वस्तु निकालने की सुविधा भी उपलब्ध है। जांच कराने वाले मरीजों को खाली पेट आने की सलाह दी गई है।

    मील हॉस्पिटल के निदेशक हवासिंह मील ने बताया कि अस्पताल में RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के तहत भी उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिससे पात्र मरीजों को सरकारी योजना का लाभ मिल सकेगा।

    अस्पताल में गैस्ट्रो विभाग के अलावा मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, न्यूरोसर्जरी, चर्म एवं गुप्त रोग विभाग की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 24×7 इमरजेंसी सेवा, ICU एवं सेमी ICU, जनरल वार्ड, प्राइवेट रूम, डिजिटल एक्स-रे, आधुनिक लैब तथा फाइब्रोसिस लिवर स्कैन जैसी सुविधाएं भी मरीजों के लिए संचालित की जा रही हैं।

    अस्पताल प्रशासन ने पेट, लीवर या पाचन संबंधी किसी भी समस्या से जूझ रहे मरीजों से 28 जून को आयोजित विशेष OPD का लाभ उठाने की अपील की है।

    स्थान:
    SBI बैंक के पीछे, मेन बस स्टैंड के पास, भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान)

    संपर्क:
    01504-299476
    94132-30476
    98874-30476
    93767-30476

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 109 अंक और निफ्टी 24,056 के पार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया। कच्चे तेल की…

    Continue reading
    ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज, पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु फिर करेंगे खून-खराबे की वापसी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला आधिकारिक टीज़र रिलीज कर दिया गया है। वेब सीरीज़ की अपार सफलता के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *