• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा में चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि: डॉ. नरेन्द्र राजपाल बेनीवाल ने पूरे किए 300 सफल जोड़ प्रत्यारोपण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा| समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र ने चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा समिति, भादरा के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र राजपाल बेनीवाल ने 300 सफल जोड़ प्रत्यारोपण (Joint Replacement) कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। तहसील स्तर पर यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, बीते दो महीनों में ही डॉ. बेनीवाल और उनकी टीम ने 57 सफल जोड़ प्रत्यारोपण किए हैं, जो अस्पताल की चिकित्सा क्षमता और विशेषज्ञता को दर्शाता है।

    इस उपलब्धि पर विवेकानंद स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन विकास सर्राफ एवं अस्पताल के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा कर्मचारियों ने डॉ. नरेन्द्र राजपाल बेनीवाल और उनकी टीम को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की।

    डॉ. बेनीवाल ने बताया कि अब घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण जैसे जटिल ऑपरेशन कराने के लिए क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को यह सुविधा भादरा में ही निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे हजारों जरूरतमंद लोगों को राहत मिल रही है।

    अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सा टीम की बदौलत मरीजों को बेहतर उपचार के साथ शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि क्षेत्र के लोगों का अस्पताल पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

    चिकित्सा क्षेत्र में यह उपलब्धि केवल भादरा ही नहीं, बल्कि पूरे हनुमानगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। यह सफलता ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में भी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    भादरा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विधायक संजीव बेनीवाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर…

    Continue reading
    जयपुर विधायक डॉ. गोपाल शर्मा ने रोहित शर्मा के निवास पहुंचकर उनके पिता के स्वास्थ्य की ली जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ जयपुर के लोकप्रिय विधायक डॉ. गोपाल शर्मा ने बनी पार्क मंडल के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *