FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबलों के बाद क्वार्टर फाइनल की सभी आठ टीमें तय हो गई हैं। रोमांचक मुकाबलों, बड़े उलटफेर और स्टार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब टूर्नामेंट अपने सबसे अहम चरण में पहुंच चुका है। फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब क्वार्टर फाइनल के हाई-वोल्टेज मुकाबलों पर टिकी हैं।
राउंड ऑफ 16 में मोरक्को ने सह-मेजबान कनाडा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब नॉर्वे ने एरलिंग हालांड के दो गोलों की बदौलत पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को बाहर कर दिया। यह ब्राजील के लिए टूर्नामेंट का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
दूसरी ओर, स्पेन ने अतिरिक्त समय में गोल कर पुर्तगाल को हराया, जिसके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप सफर समाप्त हो गया। बेल्जियम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ यादगार वापसी करते हुए 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से जीत दर्ज की। लियोनेल मेसी की अगुवाई में टीम ने महज 13 मिनट में तीन गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
FIFA World Cup 2026 क्वार्टर फाइनल शेड्यूल (भारतीय समय अनुसार)
- फ्रांस vs मोरक्को
तारीख: 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
समय: सुबह 1:30 बजे (IST)
स्थान: बोस्टन स्टेडियम - स्पेन vs बेल्जियम
तारीख: 11 जुलाई 2026 (शनिवार)
समय: रात 12:30 बजे (IST)
स्थान: लॉस एंजेलिस स्टेडियम - नॉर्वे vs इंग्लैंड
तारीख: 11 जुलाई 2026 (शनिवार)
समय: सुबह 2:30 बजे (IST)
स्थान: मियामी स्टेडियम - अर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड
तारीख: 12 जुलाई 2026 (रविवार)
समय: सुबह 6:30 बजे (IST)
स्थान: कैनसस सिटी स्टेडियम
भारत में कहां देखें लाइव?
भारत में FIFA World Cup 2026 के सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Unite8 Sports चैनलों पर किया जाएगा। वहीं टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 पर उपलब्ध रहेगी, जहां फुटबॉल प्रशंसक सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
अब क्वार्टर फाइनल में फ्रांस बनाम मोरक्को, स्पेन बनाम बेल्जियम, नॉर्वे बनाम इंग्लैंड और अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड जैसे बड़े मुकाबले होने जा रहे हैं। ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को अगले कुछ दिनों में रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे।








