राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाली एथलीट सीमा कालीरमन को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सीमा कालीरमन की यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीमा ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है, बल्कि देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि सीमा कालीरमन भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नई सफलताएं दिलाती रहेंगी और खेल जगत में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व का विषय है और यह नई पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
#Cheer4Bharat #CWG2026








