• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भारत के एक्शन से चार दिनों तक त्राहिमाम के बाद जानें आज क्या है पाकिस्तान के शेयर बाजार का हाल।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    गुरुवार को इंट्राडे में कीएसई-100 में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी. इसकी वजह से कारोबार को कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया था. बिकवाली पर जबरदस्त दबाव देखा जा रहा था.

    भारत और पाकिस्तान के तनाव का सीधा असर दोनों देशों के शेयर बाजार पर भी दिख रहा है. निवेशक सहमे हुए हैं. हालांकि, पिछले चार दिनों से लहूलुहान पाकिस्तान के शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 9 मई को कुछ सुधार देखने को मिला है.

    रिपोर्ट लिखने तक कराची स्टॉक एक्सचेंज यानी केएसई-100 इंडेक्स 0.33 प्रतिशत यानी 857 अंक ऊपर चढ़ा और 103,531 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती कारोबार में ये करीब 2 फीसदी तक ऊपर गया था.

    अब तक केएसई-100 में 12 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान
    इससे पहले गुरुवार को इंट्राडे में कीएसई-100 में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी. इसकी वजह से कारोबार को कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया था. बिकवाली पर जबरदस्त दबाव देखा जा रहा था. पिछले चार कारोबारी सत्र के दौरान कराची स्टॉक एक्सचेंज 100 करीब 9.5 प्रतिशत फिसलकर नीचे चला गया. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमले के बाद से अब तक केएसई-100 इंडेक्स में 12.5 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है.

    इधर, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो यहां भी गिरावट देखने को मिली है. सुबह 11.55 मिनट पर बीएसई करीब 750 अंक यानी 0.94 प्रतिशत नीचे फिसलकर 75,589 के स्तर पर पहुंच गया. जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी 230 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे गिरकर 24,041 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

    गौरतरब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. इसका सीधा तार पाकिस्तान से जुड़ा. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया. भारत ने जवाबी कदम उठाते हुए आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए 7 अप्रैल की रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले 9 आतंकी ठिकानों पर हमला बोला. इसके बाद से स्थिति और तनावपूर्ण है.

  • Related Posts

    Nepal के नए PM बालेन शाह के फैसलों से बढ़ा भारत-नेपाल तनाव, दो बड़े कदमों से बदले रिश्तों के समीकरण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Nepal में नई सरकार बनने के महज दो महीने के भीतर प्रधानमंत्री Balen Shah के दो बड़े फैसलों ने India-नेपाल…

    Continue reading
    SIR का असर: वोटर लिस्ट से नाम हटने वाले इलाकों में TMC का कमजोर प्रदर्शन, BJP को बड़ा फायदा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। West Bengal विधानसभा चुनाव 2026 में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया एक बड़ा निर्णायक फैक्टर बनकर उभरी है। चुनाव से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *