• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भारत को मिला एक बड़ा ऑफर, इस देश में IPL करा सकता है BCCI! यूएई ने PSL के लिए कर दिया मना।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पाकिस्तान की PSL को लेकर जहां यूएई ने दुनियाभर के सामने बेइज्जती कर दी, वहीं भारत के लिए IPL होस्ट कराने को लेकर दूसरे देशों से ऑफर आ रहे हैं. इसे लेकर BCCI को फैसला करना है.

    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर रही है. वहीं पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुए हमले के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को रद्द कर दिया गया है. इसके बाद पाकिस्तान ने पीएसएल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराने की बात कही थी, लेकिन यूएई ने अपने मुल्क में PSL कराने के लिए साफ मना कर दिया. इससे पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल पर काफी बेइज्जती हुई है.

    UAE ने की पाकिस्तान की बेइज्जती
    भारत में खिलाड़ियों और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. बीसीसीआई ने ये फैसला दिल्ली-पंजाब के रद्द हुए मैच के बाद लिया. एक तरफ जहां पाकिस्तान को PSL कराने के लिए मुस्लिम देश यूएई ने मना कर दिया, वहीं भारत के पास IPL कराने के लिए दूसरे देशों से ऑफर आ रहे हैं.

    इंग्लैंड की तरफ से भारत के लिए ऑफर
    इंग्लैंड अपने देश में आईपीएल होस्ट करने के लिए तैयार है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कहा है कि अगर उनसे बीसीसीआई बात करें तो वे लोग आईपीएल की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं. ईसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड गोल्ड ने कहा है कि वो आईपीएल होस्ट कराकर बीसीसीआई की मदद करने के लिए तैयार हैं.

    BCCI करेगी फैसला
    बीसीसीआई ने आईपीएल को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड करने का ऐलान देश की स्थिति को देखते हुए लिया था. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने BCCI को सुझाव दिया है कि उनके देश में आईपीएल टूर्नामेंट को पूरा करा लिया जाए. वहीं इसके बाद भारत को इंग्लैंड से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी हो तो भारतीय टीम आईपीएल के बाद वहां टेस्ट सीरीज भी खेल सकती है.

  • Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *