• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भारतीय सेना ने पाकिस्तान में तबाह किए आतंकी लॉन्च पैड, जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय सेना ने 08 और 09 मई 2025 की रात नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादी लॉन्चपैड्स को नष्ट कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई इस निर्णायक कार्रवाई से आतंकियों की कमर टूट गई है.

    भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड्स को नष्ट कर दिया है. ये कार्रवाई 08 और 09 मई 2025 की रात को की गई, जब पाकिस्तानी सेना जम्मू और कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में ड्रोन हमलों की नापाक कोशिश कर रही थी. भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड्स पर संभावित हमला किया. उन्हें नष्ट कर दिया और राख कर दिया. नियंत्रण रेखा के करीब स्थित आतंकवादी लॉन्चपैड अतीत में भारतीय नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का केंद्र थे. भारतीय सेना की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने आतंकवादी बुनियादी ढांचे और क्षमताओं को एक बड़ा झटका दिया है.

    इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से डिप्लोमैटिक बयानबाज़ी और झूठे दावे सामने आए, जिनमें उन्होंने भारत पर “नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने” का आरोप लगाया. लेकिन भारत की ओर से बार-बार स्पष्ट किया गया है कि भारतीय सेना केवल आतंकवादियों के खिलाफ और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत काम कर रही है। किसी नागरिक या गैर-सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचाया गया.

    ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला गलत
    सरकार ने भारत की तरफ से पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किए जाने के दावों को शनिवार (10 मई) को खारिज कर दिया. PIB की ‘फैक्ट चेक’ यूनिट ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है. यह दावा पूरी तरह से फर्जी है.’ उसने कहा कि इस तरह की सामग्री भारत में सांप्रदायिक नफरत पैदा करने के लिए प्रसारित की जा रही है. ननकाना साहिब सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्मस्थान है और यह गुरुद्वारा सिखों के लिए एक पूजनीय स्थल है.

  • Related Posts

    Sanjay Raut: नारायण राणे के बारे में जो बात राजनीतिक गलियारों में कही जाती थी, राउत ने वर्षों बाद खुलकर मानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी पर अधिकार को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच कानूनी लड़ाई…

    Continue reading
    IND vs SLC XI: भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल, श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा ‘शतक’, फिर किस्मत से मिला विकेट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *