• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें 12 मई 2025 को आपके शहर के नए रेट्स।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    कोलकाता में 24 कैरेट सोना 9,867 रुपये जबकि 22 कैरेट सोना 9,044 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, तो वहीं बेंगलुरू में 24 कैरेट सोना 9,867 रुपये जबकि 22 कैरेट सोना 9,044 रुपये की दर पर कारोबार कर रहा है.

    एक तरफ जहां जेनेवा में पिछले दो दिनों तक चली लंबी बैठक के बाद अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक समझौते पर सहमति बन गई तो वहीं दूसरी सीजफायर के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव कम हो गया है. इसके बाद सोमवार को डॉलर में मजबूती के बीच सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है.

    आपके शहर का ताजा भाव
    आइये जानते हैं आज 12 मई को आपके शहर में सोना और चांदी किस भाव पर बाजार में कारोबार कर रहे हैं.

    मुंबई में 24 कैरेट सोना 9,867 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं 22 कैरेट सोना 9,044 रुपये पर बिक रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोना 9,882 रुपये तो 22 कैरेट सोना 9,059 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 9,867 रुपये तो वहीं 22 कैरेट सोना 9,044 रुपये की दर से बिक रहा है. जबकि बेंगलुरू में 24 कैरेट सोना 9,867 रुपये तो वहीं 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 9,044 रुपये की दर से बिक रहा है.

    कोलकाता में 24 कैरेट सोना 9,867 रुपये जबकि 22 कैरेट सोना 9,044 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं बेंगलुरू में 24 कैरेट सोना 9,867 रुपये जबकि 22 कैरेट सोना 9,044 रुपये की दर पर कारोबार कर रहा है.

    अमेरिका चीन ट्रेड डील से साकारात्मक रुझान
    अहमदाबाद की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोना 9,866 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोना 9,044 रुपये के भाव से कारोबार कर रहा है. बाजार के जानकारों का मानना है कि हाल में इनकी कीमतों में गिरावट के बावजूद भू-राजनीतिक तनाव, मंगलवार को जारी होने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़े और केन्द्रीय बैंक की नीतियों का इस पर आगे प्रभाव देखने को मिलेगा.

    गौरतलब है कि सोने और चांदी में ये गिरावट वैश्विक बाजार में साकारात्मक रुझान और निवेशकों के उसमें जताए जा रहे उम्मीद के बीच आयी है. शुरुआती एशियाई ट्रेड में स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.4 प्रतिशत गिरकर 3,277.68 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. जबकि, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1.9 प्रतिशत फिसलकर 3,281.40 डॉलर पर आ गई. पीली धातु में ये गिरावट अमेरिकी और चीन ट्रेड डील पर सहमति के बाद आयी है. ऐसी उम्मीद है कि दुनिया कि इन दोनों ही आर्थिक महाशक्तियों की ओर से आज साझा बयान जारी किया जा सकता है.

  • Related Posts

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading
    बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई पहुंचकर एनसीपी (अजित पवार गुट) की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *