• Create News
  • ▶ Play Radio
  • यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खबर! जल्द होगी लेखपाल से लेकर नायब तहसीलदार तक की भर्ती, पढ़ें डिटेल्स।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    उत्तर प्रदेश में बेहद जल्द ही बड़ी संख्या में भर्ती हो सकती है. ये भर्ती राजस्व विभाग में होगी.

    उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन से जुड़े मामलों में जनता को जल्द राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राजस्व विभाग में लंबे समय से खाली पड़े हजारों पदों को भरने की तैयारी तेज कर दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद अब लेखपाल, नायब तहसीलदार और राजस्व लिपिक जैसे अहम पदों पर कुल 9640 भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

    मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आदेश दिए थे कि राजस्व विभाग में खाली पदों को अभियान चलाकर जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि जमीन से जुड़े मामलों में तेजी लाई जा सके. इसके बाद अब भर्ती प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेज दिए गए हैं.

    सबसे ज्यादा पद किसके?
    राज्य सरकार की योजना के मुताबिक लेखपाल के सबसे ज्यादा 7531 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से भरा जाएगा. लेखपाल के कुल 30,837 पदों में ये रिक्तियां वर्षों से लंबित थीं.

    वहीं, नायब तहसीलदार के 353 पद खाली हैं. इनकी भर्ती के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेजा गया है. नायब तहसीलदार के कुल पदों की संख्या 1234 है.

    भेजा गया प्रस्ताव
    इसके अलावा राजस्व लिपिक के 4694 रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा. इनमें से 2938 पद पदोन्नति के माध्यम से और 1756 पद सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे. पदोन्नति प्रक्रिया राजस्व परिषद स्तर पर शुरू हो गई है और सीधी भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है.

  • Related Posts

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading
    बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई पहुंचकर एनसीपी (अजित पवार गुट) की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *