• Create News
  • ▶ Play Radio
  • SBI CBO भर्ती 2025: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 2600 पदों पर सरकारी नौकरी का शानदार मौका।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2600 पदों पर वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन।

    यदि आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में CBO (Circle Based Officer) के लिए 2600 पदों पर भर्ती निकाली है।

    आवेदन की अंतिम तिथि: 29 मई 2025
    आवेदन वेबसाइट:https://ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25/

    शैक्षणिक योग्यता – कौन कर सकता है आवेदन?
    उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है (किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से)।
    मेडिकल, इंजीनियरिंग या CA जैसे प्रोफेशनल डिग्रीधारी भी पात्र हैं।
    साथ ही, 2 साल का बैंकिंग या फाइनेंशियल सेक्टर में अनुभव होना चाहिए।

    आयु सीमा और छूट
    न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
    अधिकतम आयु: 30 वर्ष (30 अप्रैल 2025 तक)
    SC/ST/OBC वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

    आवेदन शुल्क
    वर्ग आवेदन शुल्क
    General/OBC/EWS ₹750
    SC/ST/PWD ₹0 (निःशुल्क)

    आवेदन प्रक्रिया – स्टेप बाय स्टेप गाइड
    १. वेबसाइट पर जाएं ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25
    २. “Click here for New Registration” पर क्लिक करें
    ३. आवश्यक विवरण भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
    ४. शुल्क भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें
    ५. आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें

  • Related Posts

    संगरिया: ग्रामोत्थान विद्यापीठ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह, डॉ. बी.एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ संगरिया स्थित ग्रामोत्थान विद्यापीठ में स्वामी केशवानंद स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान…

    Continue reading
    नोहर हनुमानगढ़: व्यवस्थापकों की हड़ताल समाप्त, कल से एमएसपी पर फसल खरीद शुरू

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापकों की सामूहिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *