• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सेवा संकल्प समारोह में मानवता के लिए समर्पित भाव से लिए गए संकल्प, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और सेवानिवृत्त IPS मेघवाल रहे मुख्य आकर्षण।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    सेवा संकल्प समारोह 2025: मानवता की सेवा के लिए लिया गया संकल्प।

    सवांदाता,जयपुर,राजस्थान

    जयपुर,राजस्थान: मानव जन जागृति संस्थान के तत्वावधान में आज MB होटल, चोमू के सेमिनार हॉल में एक भव्य सेवा संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री.रामलाल शर्मा, जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त IPS एवं कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रत्याशी श्री.मदन गोपाल मेघवाल ने की।

    विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
    इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख नाम हैं:
    १. श्री.नेमीचंद पवार (सेवानिवृत्त विकास अधिकारी, LIC)
    २. श्री.मनराज कांटीवाल (प्रधानाचार्य)
    ३. श्रीमती सुधा वर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य)
    ४. श्री.रघुनाथ पाटोदिया (सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक)
    ५. श्री.गजानंद परिहार (सेवानिवृत्त अध्यापक)
    इन सभी ने संस्थान के कार्यों की सराहना की और समाज सेवा की दिशा में योगदान का संकल्प लिया।

    तन-मन-धन से सेवा का संकल्प
    संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला ने बताया कि समारोह में संस्थान से जुड़े कई पदाधिकारियों ने तन, मन और धन से सेवा करने का संकल्प लिया।
    प्रदेश उपाध्यक्ष श्री.रघुनाथ पाटोदिया ने प्रत्येक वर्ष दो माह की पेंशन का ₹1 लाख का योगदान संस्थान को देने का संकल्प लिया, जिसे सभा में सराहा गया।

    पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का संबोधन
    श्री.रामलाल शर्मा ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा: “संस्थान का समर्पण और सेवा भाव निश्चित ही समाज में मानवता की एक मिसाल बन रहा है। यह चोमू क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।”

    15 युवा समाजसेवकों को मिला सम्मान
    समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 युवाओं को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान उनके निःस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति समर्पण को मान्यता देने हेतु दिया गया।

    जन्मदिन का भी हुआ सेलिब्रेशन
    कार्यक्रम के दौरान श्री.रघुनाथ पाटोदिया और श्री.गजानंद परिहार का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सभी उपस्थित जनों ने उन्हें साफा बांधकर और मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

    संचालन और समापन
    कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कैलाश चंद मोरदिया (प्राचार्य) द्वारा किया गया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया और समारोह का समापन हुआ। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया और इसे संस्थान के इतिहास का “एक अनमोल दिन” बताया।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    Akshay Kumar का खुलासा: बेटे को Vidya Balan से 6 साल तक लगता था डर, ‘मंजुलिका’ का था खौफ

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Bhoot Bangla के प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी दौरान…

    Continue reading
    Asha Bhosle के निधन की कवरेज पर बवाल: पाकिस्तान में चैनल को नोटिस, क्या बंद होगा प्रसारण?

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन के बाद जहां पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं पड़ोसी देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *