• Create News
  • Nominate Now

    भारत में फिर बढ़े कोरोना केस: नया वेरिएंट कितना खतरनाक? ICMR ने दी यह अहम जानकारी।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले, सरकार ने की तैयारी तेज।

    नई दिल्ली, 27 मई 2025: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में 99 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, वहीं महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और राजस्थान जैसे राज्यों में भी नए मामलों की पुष्टि हुई है।

    कौन-से नए वेरिएंट से बढ़े मामले?
    कोविड के मामलों में इज़ाफा NB.1.8.1, LF.7 और JN.1 जैसे नए वेरिएंट्स की वजह से देखा जा रहा है। ये वेरिएंट अमेरिका और चीन सहित अन्य एशियाई देशों में भी पाए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वेरिएंट पहले से अधिक संक्रामक हो सकते हैं, लेकिन अब तक किसी घातक परिणाम की पुष्टि नहीं हुई है।

    ICMR ने क्या कहा?
    ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा है कि देश में बढ़ते कोविड मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। “अब तक अधिकतर केस गंभीर नहीं हैं। सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं,” उन्होंने बताया।

    किन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले?
    स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार:
    १. केरल – 430 केस
    २. महाराष्ट्र – 209 केस
    ३. दिल्ली – 104 केस
    ४. कर्नाटक – 90 केस
    ५. राजस्थान (जयपुर) – 50 से अधिक केस

    कोरोना से हुईं मौतें
    कोविड-19 की वजह से अब तक महाराष्ट्र में 3, केरल में 2, कर्नाटक और जयपुर में 1-1 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, सभी मामलों में मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

    दिल्ली सरकार की एडवाइजरी
    दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसमें ऑक्सीजन, बेड, दवाओं और वैक्सीन्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    चुनावों से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव — कई राज्यों में बदले ‘रणनीतिक योद्धा’, वार रूम की कमान नए नेताओं को

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपनी चुनावी रणनीति को नया आकार देने की दिशा…

    Continue reading
    प्रधानमंत्री मोदी ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा—वंचितों और शोषितों के कल्याण के प्रतीक थे

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *