• Create News
  • ▶ Play Radio
  • आईपीएल 2025 क्वालीफ़ायर 1: कब और कहां देखें पंजाब बनाम बेंगलुरु मुकाबला, जानें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पहली बार आईपीएल फाइनल का सपना पूरा करने उतरेंगी पंजाब और बेंगलुरु की टीमें।

    नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफ़ायर मुकाबला अब तक के सीजन का सबसे रोमांचक मैच बनने जा रहा है। 29 मई 2025 को पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के न्यू पीसीए स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा।

    दोनों टीमें आईपीएल इतिहास में आज तक खिताब नहीं जीत पाई हैं, ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है।

    क्वालीफ़ायर 1 मैच से जुड़ी अहम जानकारियां
    मैच तिथि: 29 मई 2025
    शुरुआत समय: शाम 7:30 बजे (टॉस: 7:00 बजे)
    स्थान: न्यू पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर, मोहाली

    कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?
    लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (हिंदी, इंग्लिश सहित क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री)
    लाइव स्ट्रीमिंग: जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त उपलब्ध

    हेड टू हेड रिकॉर्ड: बराबरी का मुकाबला
    अब तक पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 35 मुकाबले हुए हैं।
    पंजाब ने जीते: 18
    बेंगलुरु ने जीते: 17
    यह मुकाबला भी बेहद कांटे का होने वाला है।

    टीमों की प्लेऑफ स्क्वॉड
    पंजाब किंग्स स्क्वॉड
    हरनूर सिंह, नेहाल वढेरा, प्रियांश आर्य, पीला एविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मार्को जानसेन, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल ओवेन, मुशीर खान, सूर्यश शेज, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, कुलदीप सेन, काइल जैमीसन, प्रवीण दुबे, वैशाख विजय कुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड
    मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वस्तिक चिकारा, टिम डेविड, विराट कोहली, क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडगे, मोहित राठी, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिल साल्ट (विकेटकीपर), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), अभिनन्दन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, रसिक सलाम, सुयश शर्मा, यश दयाल।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    📄 डाउनलोड करें / Download News PDF

  • Related Posts

    चुनावी मोड में BJP: 3 राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम के गठन के बाद तीन राज्यों के नए प्रभारियों का ऐलान…

    Continue reading
    नगरीय निकाय चुनाव-2026: हनुमानगढ़ के 8 निकायों में वार्ड आरक्षण की लॉटरी सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत हनुमानगढ़ जिले के आठ नगरीय निकायों में वार्ड सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *