• Create News
  • PM मोदी का पाकिस्तान पर प्रहार: ‘जहां सेना ने सोचा भी नहीं था, वहां घुसकर आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए’ .

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भोपाल से पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया अब तक का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान, देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दिए ऐतिहासिक संदेश।

    भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को सीधा और सख्त संदेश दिया। उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन बताया। साथ ही, देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर डाक टिकट भी जारी किया।

    PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें:
    १. पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों ने केवल निर्दोषों का खून नहीं बहाया बल्कि भारत की संस्कृति और नारी शक्ति पर हमला किया, जिसका जवाब उन्हें अब मिल चुका है।
    २. सिंदूर को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए पीएम ने कहा, “यह अब शौर्य का प्रतीक बन गया है,” और ऑपरेशन सिंदूर इसका सशक्त उदाहरण है।
    ३. ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया, जिससे पाकिस्तान भी चौंक गया।
    ४. पीएम ने कहा, “अब प्रॉक्सी वार नहीं चलेगा, गोली का जवाब गोले से मिलेगा।”
    ५. ऑपरेशन में BSF की महिला सैनिकों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने मोर्चा संभाला और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
    ६. चंद्रयान-3 जैसी वैज्ञानिक उपलब्धियों में भी महिलाओं की भूमिका को सराहा — 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक इसमें शामिल थीं।
    ७. देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर पीएम ने उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बताया।
    ८. उन्होंने देवी अहिल्याबाई को भारत की संस्कृति की रक्षक बताया, जिन्होंने काशी विश्वनाथ जैसे मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया।
    ९. गुलामी के कालखंड में भी अहिल्याबाई ने जनसेवा और प्रभुसेवा को साथ लेकर राज्य का नेतृत्व किया।
    १०. पीएम मोदी ने लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर भी विचार रखे और बताया कि अहिल्याबाई ने उस समय भी इस पर सोचा था, जब यह विषय चर्चा में नहीं था।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    63 की उम्र में सुनहरी उड़ान: फोर्स अकादमी मँझगवां की कोच सुनीता सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | मरवाही | समाचार वाणी न्यूज़कभी-कभी कुछ जीतें सिर्फ पदक नहीं होतीं, वे अधूरे सपनों की वापसी होती…

    Continue reading
    Dr. Leena Jadhav: सेवा, सौंदर्य और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां सौंदर्य और स्वास्थ्य सेवाएं एक व्यवसाय के रूप में देखी जाती हैं, वहीं Dr. Leena…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *