• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सावधान! फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, महाराष्ट्र में 24 घंटे में 86 नए मरीज, 4 की मौत।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    मुंबई में सबसे ज्यादा 26 नए केस, नाशिक से सांसद हेमंत गोडसे कोरोना पॉजिटिव; कामा अस्पताल में तैयार हुआ 30 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड।

    मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और आम जनता की चिंता बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 86 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 435 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में सबसे ज्यादा मामले, नाशिक से सांसद पॉजिटिव
    राज्य में मिले 86 नए मामलों में से मुंबई में सबसे ज्यादा 26, पुणे में 27, ठाणे में 9, नवी मुंबई में 6, पिंपरी-चिंचवड़ में 3, सांगली में 5, कोल्हापुर में 2 और छत्रपति संभाजीनगर में 8 केस सामने आए हैं। नासिक से शिवसेना सांसद हेमंत तुकाराम गोडसे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है।

    नागपुर और संभाजीनगर में हालात
    नागपुर में कोरोना के दो मरीजों की मौत अन्य बीमारियों के चलते हुई है—एक मरीज को HIV और टीबी था, जबकि दूसरा मरीज किडनी की बीमारी से पीड़ित था। नागपुर में अब तक कुल 17 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से 11 ठीक हो चुके हैं और 4 का इलाज जारी है।

    छत्रपति संभाजीनगर जिले में अब तक 8 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 7 शहर क्षेत्र और 1 ग्रामीण क्षेत्र से हैं, लेकिन वह मरीज वर्तमान में शहर में ही रह रहा है।

    मुंबई के कामा अस्पताल में 30 बेड का कोविड वॉर्ड
    कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए मुंबई के कामा अस्पताल में 30 बेड वाला एक विशेष कोविड वॉर्ड तैयार किया गया है। यहां ऑक्सीजन सपोर्ट, जीवन रक्षक सिस्टम, निगरानी उपकरण और अन्य मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह अस्पताल खासकर महिलाओं और बच्चों के इलाज के लिए समर्पित है, और अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है।

    देशभर में भी बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार
    देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 4,026 पहुंच चुकी है, जबकि महाराष्ट्र में सक्रिय मरीजों की संख्या 510 है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपाय अपनाने की अपील की है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    फोर्स एकेडमी मँझगवां के संस्थापक डॉ. लाल सिंह उमेद की बड़ी पहल, SI प्री परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग और आवासीय सुविधा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए फोर्स एकेडमी मँझगवां के संस्थापक…

    Continue reading
    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *