• Create News
  • ▶ Play Radio
  • नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश और बाढ़ का कहर: अब तक 37 की मौत, 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    असम, मिजोरम, अरुणाचल, मेघालय और नगालैंड में तबाही का मंजर, हजारों लोग राहत शिविरों में।

    गुवाहाटी/कोहिमा/आइजोल, 4 जून 2025: पूर्वोत्तर भारत में पिछले चार दिनों से जारी मूसलधार बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की भयावह स्थिति पैदा कर दी है। अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित राज्यों में असम, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड शामिल हैं।

    असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर
    असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, 21 जिलों के 1,506 गांवों में 6.33 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। 223 राहत शिविर और 288 राहत वितरण केंद्र सक्रिय हैं। अब तक राज्य में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और ब्रह्मपुत्र सहित सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

    बारपेटा, बोंगाईगांव, नलबाड़ी, ग्वालपारा और बक्सा जैसे जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    नगालैंड: लैंडस्लाइड से संपर्क मार्ग ध्वस्त
    कोहिमा जिले में भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-2 का 50 मीटर हिस्सा ढह गया, जिससे नगालैंड और मणिपुर के बीच संपर्क टूट गया है। उपमुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और आपात वैकल्पिक सड़क निर्माण के निर्देश दिए।

    मिजोरम: मकान ढहे, लोग हुए बेघर
    मिजोरम में पिछले दस दिनों में लैंडस्लाइड और मकान ढहने की 552 घटनाएं सामने आई हैं। अब तक 5 लोगों की मौत, 152 मकान क्षतिग्रस्त, और 198 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। आइजोल, चंफाई और सेरछिप जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

    अन्य राज्यों की स्थिति
    १. मेघालय में 6 मौतें और कई क्षेत्रों में सड़कें बंद।
    २. अरुणाचल प्रदेश में 9 लोगों की मौत और बाढ़ से गांवों में जनजीवन प्रभावित
    ३. सिक्किम और ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण यातायात अवरुद्ध

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *