• Create News
  • Nominate Now

    राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की, आवेदन 19 जून से 18 जुलाई तक।

    राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान के गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

    पदों का विवरण:
    पद का नाम: ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer)
    कुल पद: 850
    विभाग: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान
    आवेदन प्रक्रिया शुरू: 19 जून 2025
    आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2025
    ऑफिशियल वेबसाइट: https://rsmssb.rajasthan.gov.in

    शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
    १. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री

    साथ ही निम्न में से कोई एक कंप्यूटर योग्यता:

    O लेवल सर्टिफिकेट (DOEACC)
    कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा
    CPCT/RS-CIT जैसे राज्य स्तरीय कंप्यूटर कोर्स

    आयु सीमा और छूट:
    १. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
    २. अधिकतम आयु: 40 वर्ष

    आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट:
    सामान्य वर्ग की महिलाएं, SC/ST/OBC/EWS पुरुष: 5 साल की छूट
     SC/ST/OBC/EWS महिलाएं: 10 साल की छूट

    आवेदन शुल्क:
    श्रेणी                                                                                    शुल्क (₹)
    सामान्य / क्रीमी लेयर OBC/MBC                                 600 रुपये
    नॉन-क्रीमी लेयर OBC/MBC, SC/ST/दिव्यांग             400 रुपये

    शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

    चयन प्रक्रिया:
    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
    परीक्षा पैटर्न:
    कुल प्रश्न: 160 (MCQ)
    कुल अंक: 200
    परीक्षा समय: 3 घंटे
    नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक हर गलत उत्तर पर
    परीक्षा विषय:हिंदी, अंग्रेजी भाषा,गणित,राजस्थान सामान्य ज्ञान, इतिहास, संस्कृति,
    भूगोल, कृषि और आर्थिक संसाधन,बेसिक कंप्यूटर ज्ञान

    कैसे करें आवेदन?
    १. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं
    २. आवेदन की तिथि: 19 जून से 18 जुलाई 2025
    ३. आधिकारिक वेबसाइट: https://rsmssb.rajasthan.gov.in

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    बांग्लादेश में भारत विरोधी रैली… कट्टरपंथी मुसलमानों के निशाने पर हिंदू; प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर पर प्रतिबंध लगाने की मांग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक और धार्मिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। देश में आगामी चुनावों से पहले…

    Continue reading
    कोचिंग नहीं, सेल्फ-स्टडी से पाई AIR-45 — आपकी सोच बदल देगी UPSC टॉपर श्रद्धा शुक्ला की ये कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत और लगन के आगे कोई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *