• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बिना परीक्षा सीधे सरकारी नौकरी! SAIL में डॉक्टरों की भर्ती, 1.80 लाख तक सैलरी।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    SAIL में स्पेशलिस्ट और GDMO पदों पर निकली भर्ती, 23 जुलाई को होगा वॉक-इन-इंटरव्यू, 69 वर्ष तक के अनुभवी डॉक्टर भी कर सकते हैं आवेदन।

    अगर आप मेडिकल फील्ड में हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। SAIL ने स्पेशलिस्ट और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी।

    वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख
    १. इंटरव्यू डेट: 23 जुलाई 2025
    २. समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
    ३. स्थान: चयन केंद्र का विवरण नोटिफिकेशन में उपलब्ध है
    ४. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं

    योग्यता और पात्रता (Eligibility Criteria)
    १. उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री या संबंधित क्षेत्र में PG डिप्लोमा होना अनिवार्य है
    २. संस्थान भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए
    ३. अधिकतम आयु सीमा: 69 वर्ष (30 जून 2025 तक)
    ४. अनुभवी वरिष्ठ डॉक्टरों को भी मौका मिलेगा।

    सैलरी कितनी मिलेगी?
    पद                                       मासिक वेतन
    स्पेशलिस्ट                       ₹1,60,000 – ₹1,80,000
    GDMO                         ₹90,000 – ₹1,00,000

    यह भर्ती एक साल के अनुबंध पर होगी।
    प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर इसे एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है

    ज़रूरी दस्तावेज़
    १. इंटरव्यू के समय उम्मीदवार को नीचे दिए गए दस्तावेज़ साथ लाने होंगे:
    २. पासपोर्ट साइज फोटो (हालिया)
    ३. जन्म प्रमाण पत्र
    ४. MBBS/PG डिप्लोमा की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
    ५. इंटर्नशिप प्रमाण पत्र
    ६. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    ७. अनुभव प्रमाण पत्र (यदि है)
    ८. आधार कार्ड/वोटर आईडी (पहचान प्रमाण)

    ध्यान दें: SAIL द्वारा TA/DA (यात्रा भत्ता) नहीं दिया जाएगा

    आवेदन की जानकारी
    भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और डिटेल्स जानने के लिए उम्मीदवार SAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

    SAIL की यह भर्ती न केवल युवा मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए, बल्कि अनुभवी डॉक्टरों के लिए भी सुनहरा मौका है। जहां बिना परीक्षा के सिर्फ इंटरव्यू से नौकरी मिल रही है, वहीं आकर्षक सैलरी इसे और भी बेहतर बना देती है। अगर आप मेडिकल पेशे में हैं और सरकारी सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    Sanjay Raut: नारायण राणे के बारे में जो बात राजनीतिक गलियारों में कही जाती थी, राउत ने वर्षों बाद खुलकर मानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी पर अधिकार को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच कानूनी लड़ाई…

    Continue reading
    IND vs SLC XI: भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल, श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा ‘शतक’, फिर किस्मत से मिला विकेट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *