• Create News
  • ▶ Play Radio
  • देश में कम हो रही है महंगाई, जून में WPI रिकॉर्ड गिरावट के साथ 0.13% पर पहुंचा।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जून 2025 में महंगाई दर पहुंची 0.13% पर, आलू-दाल से लेकर ईंधन तक सस्ता; आम आदमी को मिली राहत और रिजर्व बैंक ने जताई और गिरावट की उम्मीद।

    नई दिल्ली: देश में लगातार घटती महंगाई ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार द्वारा सोमवार को जारी किए गए थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2025 में WPI महज 0.13% रहा, जो पिछले 20 महीनों का सबसे निचला स्तर है। यह अक्टूबर 2023 के बाद की सबसे कम दर है। वहीं, मई 2025 में यह दर 0.39% थी।

    किस वजह से आई गिरावट?
    सरकार ने बताया कि इस गिरावट की मुख्य वजह क्रूड ऑयल, नैचुरल गैस, मिनरल ऑयल और बेसिक मेटल्स के दामों में कमी है। इसके अलावा, खाने-पीने की जरूरी वस्तुएं भी सस्ती हुई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम हुआ है।

    सब्जियों और अनाज की कीमतों में राहत
    १. आलू की कीमत में 32.67% की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि मई में यह गिरावट 29.42% थी
    २. प्याज की महंगाई दर बढ़कर 33.49% हुई, जो मई में 14.41% थी
    ३. दालों की कीमतें जून में 22.65% तक घटीं, जबकि मई में ये दर 10.41% थी
    ४. अनाज की महंगाई जून में 3.75% कम रही, जो मई में 2.56% थी
    ५. कुल मिलाकर रसोई का बजट हल्का हुआ और आम आदमी को सीधी राहत मिली

    ईंधन और बिजली के दाम भी काबू में
    १. ईंधन और बिजली की महंगाई दर जून में 2.65% रही, जबकि मई में यह 22.27% तक थी
    २. मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स (जो WPI बास्केट का 60% हिस्सा होते हैं) की महंगाई दर 1.97% रही
    ३. प्राइमरी आर्टिकल्स (प्राथमिक वस्तुएं) की महंगाई दर जून में 3.38% घटी, जो मई में 2.02% थी

    महंगाई में और गिरावट की संभावना
    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की अप्रैल में हुई मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में अनुमान जताया गया था कि खाने-पीने की चीजों की कीमत घटने से महंगाई में और गिरावट आएगी।

    FY26 के लिए महंगाई का संशोधित अनुमान: 4.0% (पहले 4.2% था)
    इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में भी महंगाई नियंत्रित बनी रह सकती है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *