• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पाकिस्तान से तनाव के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर भारत ने दिखाई ताकत! राफेल, जेगुआर और मिराज ने भरी उड़ान।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    यूपी के शाहजहांपुर के गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना पहली बार फाइटर जेट की नाइट लैंडिंग करने जा रही है. राफेल, मिराज और जगुआर विमानों ने देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी पर अभ्यास किया.

    यूपी में शाहजहांपुर के गंगा एक्सप्रेसवे की 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी आज (2 मई 2025) भारतीय वायुसेना के फाइट जेट्स की गड़गड़ाहट से गूंज उठी. राफेल, मिराज-2000 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों एक्सप्रेसवे के आसमान में उड़ते हुए दिखाई दिए. वायुसेना इस हवाई पट्टी पर रात 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक नाइट लैंडिंग की ऐतिहासिक प्रैक्टिस करेगी. यह अभ्यास देश में अपनी तरह का पहला नाइट मिलिट्री एयर शो है, जो किसी एक्सप्रेसवे पर किया जाएगा. इस तरह से गंगा एक्सप्रेस वे अब केवल सड़कों की नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा की भी रीढ़ बन चुका है.

    भारतीय वायुसेना के अभ्यास में तीन प्रमुख फाइटर जेट्स शामिल हैं. इसमें राफेल, मिराज-2000 और जगुआर है. ये विमान गंगा एक्सप्रेसवे पर दिन में टच एंड गो लैंडिंग के साथ नाइट विजन गाइडेड लैंडिंग का प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं.

    भारतीय वायुसेना ने हवाई पट्टी को अपने अधिकार ने लिया
    अधिकारियों के मुताबिक, लड़ाकू विमान यहां पूर्वाभ्यास भी कर सकेंगे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि एयर शो को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने हवाई पट्टी को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है. जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर शो का आयोजन दिन और रात दोनों समय किया जाएगा, ताकि हवाई पट्टी पर रात में विमान उतारने की क्षमता का भी परीक्षण किया जा सके.

    लड़ाकू विमान बरेली स्थित वायुसेना स्टेशन से आए
    शो के दौरान लड़ाकू विमान परीक्षण के तौर पर हवाई पट्टी पर एक मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे और इसके बाद ये विमान हवाई पट्टी पर उतरेंगे और फिर उड़ान भरेंगे. उनके मुताबिक, शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक फिर यहीं अभ्यास किया जाएगा और सभी लड़ाकू विमान बरेली स्थित वायुसेना स्टेशन से आएंगे. इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर समेत जनप्रतिनिधिगण और वायुसेना के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद हैं.

  • Related Posts

    Sanjay Raut: नारायण राणे के बारे में जो बात राजनीतिक गलियारों में कही जाती थी, राउत ने वर्षों बाद खुलकर मानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी पर अधिकार को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच कानूनी लड़ाई…

    Continue reading
    IND vs SLC XI: भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल, श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा ‘शतक’, फिर किस्मत से मिला विकेट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *