• Create News
  • ▶ Play Radio
  • विझिंजम सी पोर्ट के उद्घाटन के बीच 6 परसेंट तक उछला अडानी ग्रुप का यह शेयर, जबरदस्त हो रहा कारोबार।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट का आधिकारिक उद्घाटन किया, जिसे अडानी पोर्ट्स ने लगभग 8,900 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है.

    भारत के सबसे बड़े निजी पोर्ट ऑपरेटर अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के शेयरों में शुक्रवार को 6 परसेंट से ज्यादा बढ़त दर्ज की गई क्योंकि अडानी ग्रुप की इस कंपनी का चौथी तिमाही में परफॉर्मेंस शानदार रहा. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा केरल में अडानी पोर्ट्स के बनाए गए विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट का आधिकारिक उद्घाटन किए जाने के बाद भी कंपनी के स्टॉक में उछाल आया.

    विझिंजम पोर्ट को बनाने में हुए इतने खर्च
    पीपीपी मोड (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत लगभग 8,900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पोर्ट को गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ऑपरेटर के द्वारा ऑपरेट किया जाएगा, जिसमें केरल सरकार की बहुलांश हिस्सेदारी है.

    इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक, अडानी पोर्ट्स के शेयर बीएसई पर 4.6 परसेंट की बढ़त के साथ 1,273.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.75 लाख करोड़ रुपये है. अब तक के सेशन में, 6.4 परसेंट की उछाल के साथ अडानी पोर्ट्स के शेयर ने 1,294.85 के हाई लेवल को टच कर लिया है.

    शेयरों का जमकर हो रहा कारोबार
    शेयर में मजबूत वॉल्यूम के बीच खरीदारी में भी उछाल देखा गया क्योंकि कारोबारी के शुरुआती दो घंटे में 9.5 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि दो सप्ताह का औसत 1.8 लाख शेयरों का कारोबार होता है. फिलहाल, अडानी पोर्ट्स के शेयर 3 जून, 2024 को अपने टच किए 52-हफ्ते के हाई लेवल 1,607.95 रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं.

    जबकि 21 नवंबर, 2024 को 52-हफ्ते के लो लेवल 993.85 रुपये से 29 परसेंट की बढ़त को हासिल कर लिया है. पिछले एक साल में, कंपनी के शेयर ने 5 परसेंट का नेगेटिव रिटर्न दिया है. जबकि बीते छह महीनों में इसमें करीब 6 परसेंट की गिरावट आई है. कंपनी के शेयर ने साल-दर-साल (YTD) 4.5 परसेंट की बढ़त हासिल की है.

    मार्च तिमाही में इतना रहा प्रॉफिट
    वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में अडानी पोर्ट्स का ऑपरेशन से रेवेन्यू 23 परसेंट बढ़कर 8,488 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जबकि EBITDA 23.8 परसेंट बढ़कर 5,006 करोड़ हो गया है. मार्जिन एक साल पहले की समान अवधि के 58.6 परसेंट के मुकाबले 59 परसेंट रहा. कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है. बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7 प्रति शेयर, 2 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 350 परसेंट डिविडेंड की सिफारिश की है.

  • Related Posts

    “Mr. Omraj Patil और Mrs. Chaitalee Omraj Patil ने ‘HOTEL THE SIGNATURE’ के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बनाई अपनी अलग पहचान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के आधुनिक दौर में मेहनत, दूरदृष्टि और आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करने वाले युवा उद्यमियों में Mr.…

    Continue reading
    “सोलर एनर्जी क्षेत्र में भरोसेमंद पहचान बना रही ‘RDC INFOTECH’, Mr. Rameshwar Chopade दे रहे गुणवत्तापूर्ण और प्रोफेशनल सोलर समाधान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के समय में बढ़ते बिजली खर्च और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता ने Renewable Energy को भविष्य की सबसे बड़ी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *