• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जम्मू में चिनाब नदी का जल स्तर बढ़ा, स्थिति पर बारीक नजर, लोगों को किया गया अलर्ट।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जम्मू में हुई भारी बारिश के बाद रियासी जिले और अखनूर सेक्टर में चिनाब नदी के पानी के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

    जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी का जल स्तर बढ़ रहा है. भारी बारिश के बाद जम्मू के कई इलाकों में नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी देखी गई है. रियासी जिले में पानी का लेवल बढ़ने के बाद अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. साथ ही लोकल लोगों को एहतियात के तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. अखनूर सेक्टर में भी चिनाब नदी का वाटर लेवल बढ़ा हुआ है.

    कल देर शाम हुई बारिश
    गुरुवार (1 मई) को जम्मू सिटी में भारी बारिश हुईय बारिश के बाद लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन नदी के पानी का लेवल बढ़ने से प्रशासन अलर्ट हो गया है. 1 मई की देर शाम बारिश हुई और बिजली में कड़के.

    इन इलाकों में तेज बारिश का अनुमान
    श्रीनगर मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि अगले 3 घंटों में बनिहाल, रामबन, कुलगाम, अनंतनाग, बटोटे के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। बनिहाल-रामबन अक्ष पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना है.

    2 से 11 मई तक कैसा रहेगा मौसम?
    मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 5 मई तक जम्मू-कश्मीर में बारिश, गरज के साथ बौछारें और धूल भरी हवाएं अलग-अलग जगहों पर चल सकती है. 6 से 8 मई तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. इसके बाद फिर 9 से 11 मई तक बारिश और बिजली का अनुमान जताया गया है. कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है और हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

    अगर तापमान को देखें तो श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पहलगाम में न्यूनतम तापमान 9.4, गुलमर्ग में 4.3, जम्मू में 18.8, कटरा में 16.6 और बनिहाल में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    बता दें कि चिनाब नदी हिमाचल से निकलकर जम्मू के इलाके से होकर गुजरती है. इसके बाद पाकिस्तान को जाती है. भारत में इसकी लंबाई करीब 504 किलोमीटर है. भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता (जिसे अब रद्द कर दिया गया है) के तहत इस नदी का पानी पाकिस्तान को दिया जाता है.

  • Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *