• Create News
  • ▶ Play Radio
  • RITES में नौकरी का शानदार मौका, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन, इतनी मिलेगी सैलरी।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही काम की है. राइट्स इंडिया की तरफ से 14 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

    इस भर्ती के जरिए राइट्स इंडिया में कुल 14 पद भरे जाएंगे. इनमें फील्ड इंजीनियर व अन्य पद शामिल हैं. अभियान के जरिए फील्ड इंजीनियर के 6, साइट एसेसर के 6, इंजीनियर (अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग) के 2 पद भरे जाएंगे. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाना होगा.

    RITES की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए प्रोसेस 30 अप्रैल शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भर्ती के लिए 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं.भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार योग्यता होनी चाहिए. जिसे आप आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

    भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. जबकि रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी.अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा​. उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि रिजर्व्ड कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा.

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इंजीनियर पद के लिए इंटरव्यू होगा. सैलरी की बात करें तो 13 हजार 802 रुपये से लेकर 14 हजार 643 रुपये उम्मीदवार को मिलेंगे.

  • Related Posts

    अमरावती कांड: ‘हाय-हैलो छोड़ो, आप…’ इस तरह लड़कियों को फंसाता था आरोपी, ‘लव गुरु’ की तलाश तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अमरावती के परतवाड़ा इलाके में सामने आए सनसनीखेज लैंगिक शोषण मामले की जांच अब तेज हो गई है। इस मामले…

    Continue reading
    विश्व विरासत दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा का संदेश, बोले— विरासत संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ विश्व विरासत दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *