• Create News
  • ▶ Play Radio
  • गुजरात बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें एक क्लिक में चेक।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    गुजरात बोर्ड की तरफ से 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. जिन्हें छात्र आधिकारिक वेबसाइट की मदद से देख सकते हैं.

    गुजरात के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने 12वीं क्लास का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. छात्र नतीजे यहां दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं.

    2025 में आयोजित हुई कक्षा 12वीं की परीक्षा में जनरल स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 93.7% रहा है, जबकि साइंस स्ट्रीम में 83.51% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. दोनों ही आंकड़े इस बार के रिजल्ट को खास बना रहे हैं.

    कब हई थी परीक्षा
    इस साल गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा दो शिफ्टों में हुई थी पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक. ज्यादा डिटेल्स के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

    ऐसे करें WhatsApp पर गुजरात बोर्ड रिजल्ट चेक
    अपने मोबाइल में WhatsApp ओपन करें
    6357300971 नंबर को सेव करें या सीधे उस पर जाएं
    अपने सीट नंबर को मैसेज के रूप में भेजें
    कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट रिप्लाई में आ जाएगा

    ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025
    नतीजे चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले gseb.org पर जाएं.
    होमपेज पर दिए गए लिंक “HSC Science, GUJCET – 2025 & HSC General Feb-Mar-2025 Exam Result” पर क्लिक करें.
    इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर भरें और सबमिट करें.
    फिर छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
    अब छात्र आगे के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें.

  • Related Posts

    Sanjay Raut: नारायण राणे के बारे में जो बात राजनीतिक गलियारों में कही जाती थी, राउत ने वर्षों बाद खुलकर मानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी पर अधिकार को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच कानूनी लड़ाई…

    Continue reading
    IND vs SLC XI: भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल, श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा ‘शतक’, फिर किस्मत से मिला विकेट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *