• Create News
  • ▶ Play Radio
  • इस कंपनी के शेयर लेने वाले हुए मालामाल, 17 प्रतिशत चढ़ा भाव, 64% बढ़ा मुनाफा।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    कंपनी के शेयर पिछले साल मई में रिकॉर्ड हाई लेवल पर 1903.30 पर थे. हालांकि, उसके बाद पिछले करीब दस महीने में कंपनी के शेयर 60.57 फीसदी नीचे फिसलकर अप्रैल में 750.50 पर आ गए.

    कई कंपनियों के वित्तीय वर्ष 2025-25 के चौथी तिमाही के नतीजे बेहद शानदार रहे और इसने शेयर बाजार में नई उम्मीद पैदा कर दी है. ऐसी ही इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है आआर केबल. इसके शेयर सोमवार यानी 5 मई को करीब 17 प्रतिशत तक ऊपर उछल गए. इस कंपनी के सालाना आधार पर मार्च तिमाही में मुनाफा करीब 64 फीसदी बढ़ गया है. जबकि अगर रिवैन्यू की बात करें तो उसमें 26 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है.

    इस कंपनी के शेयर पिछले साल मई में रिकॉर्ड हाई लेवल पर 1903.30 पर थे. हालांकि, उसके बाद पिछले करीब दस महीने में कंपनी के शेयर 60.57 फीसदी नीचे फिसलकर अप्रैल में 750.50 पर आ गए. ये इस शेयर के लिए अब तक सबसे निचला स्तर था. निचले स्तर के बाद संभले इस शेयर में 56 फीसदी की रिकवरी हो चुकी है.

    आरआर केबल के शेयर में आए इस तेजी का इन्वेस्टर्स ने खूब फायदा उठाया है. इसके शुद्ध मुनाफे की अगर बात करें तो फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के आखिरी तिमाही यानी 2025 के जनवरी से लेकर मार्च के बीच आरआर केबल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 64 प्रतिशत उछलकर 129 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रिवैन्यू भी इस दौरान 2217 करोड़ रुपये हो गया, यानी इसमें करीब 26.4 फीसदी की उछाल देखी गई.

    इसके अलावा, कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट की बात करें तो यह 193.5 करोड़ रुपये रहा यानी इसमें करीब 68.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली आरआर केबल कंपनी का 88 प्रतिशत रिवैन्यू सिर्फ वायर और केबल बिजनेस से आया है. सबसे खास बात ये है कि कॉपर की कीमतों के शानदार रुझान और इसकी कैपेसिटी में हालिया विस्तार की वजह से इसकी ग्रोथ में मदद मिली है. इसके अलावा अगर बात करे पंखे और स्विच जैसे फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स डिविजन की तो इसका ग्रोथ करीब 13 फसदी रहा है.

  • Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *