• Create News
  • ▶ Play Radio
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ईशिका और श्रुति ने किया टॉप।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 7 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. आज मुख्यमंत्री विष्णु देव राय ने रिजल्ट को आधिकारिक रूप से जारी किया. इस मौके पर टॉपर्स की लिस्ट से लेकर पास प्रतिशत तक सभी जरूरी आंकड़े भी सामने आए.

    इस साल कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 76.53% रहा, जबकि 12वीं के नतीजे इससे भी बेहतर रहे 81.87% छात्रों ने सफलता हासिल की. टॉपर्स की बात करें तो कक्षा 10वीं में कंकेर की ईशिका बाला और जशपुर के नमन कुमार खूंटिया संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे. दोनों ने 99.17% अंक हासिल किए हैं. वहीं 12वीं में श्रुति (कंकेर) ने 97.40% अंक लाकर टॉप किया है.

    CG Board Result 2025: यहां देखें नतीजे
    cg.results.nic.in
    cgbse.nic.in
    results.cg.nic.in

    कितने फीसदी अंक जरूरी
    छत्तीसगढ़ बोर्ड की क्लास 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत नंबर प्राप्त करने होंगे. अगर छात्रों के सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंक नहीं आते हैं तो उन्हें फेल माना जाएगा.

    इतने छात्र हुए थे शामिल
    10वीं क्लास इस साल 3 लाख 28 हजार और 12वीं क्लास में 2 लाख 40 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

    CG Board Result 2025: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
    स्टेप 1: छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं.
    स्टेप 2: छात्र ‘Student Corner’ में ‘परीक्षा परिणाम 2025’ पर क्लिक करें.
    स्टेप 3: छात्र अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के अनुसार लिंक चुनें.
    स्टेप 4: फिर छात्र रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
    स्टेप 5: इसके बाद सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा.
    स्टेप 6: अंत में आप इसका प्रिंट निकाल लें.

  • Related Posts

    बागलाण: पवन रामदास काकुळते ने शिक्षा के क्षेत्र में रची नई पहचान, ‘ध्येय क्लास’ बना सफलता का केंद्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन पवन रामदास काकुळते ने…

    Continue reading
    नाशिक: Ishita Packwell Industries के जरिए सौरभ देशमुख ने पैकेजिंग इंडस्ट्री में बनाई मजबूत पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग इंडस्ट्री में जहां गुणवत्ता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है, वहीं सौरभ देशमुख ने Ishita Packwell Industries…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *