• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘काश मैं भी मारा जाता’, ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 14 लोगों की मौत पर फूट-फूटकर रोया आतंकी मसूद अजहर।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी कैंपों पर जवाबी हमले किए और कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया.

    पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिला दिया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई इस कार्रवाई में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग भी मारे गए हैं. आतंकी मसूद अजहर ने चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि दिल करता है कि काश मैं भी इस हमले में मर जाता.

    पाकिस्तान के बहावलपुर में भारतीय हवाई हमलों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर की बहन भी मारी गई है. घोषित आतंकवादी के रिश्तेदार भी हमलों में मारे गए. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में आतंकवादी शिविरों पर हमला किया. अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में 4 और पीओके में 5 ठिकानों पर हमला किया गया.

    मसूद अजहर के परिवार को आज ही दफनाया जाएगा
    जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी करते हुए कहा कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार मारा गया है. मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते पोतियां. बाजी सादिया के पति समेत सबसे बड़ी बेटी के 4 बच्चे घायल हुए हैं. ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं. आतंकी अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज बुधवार (07 मई, 2025) को ही दफनाया जाएगा.

    बीबीसी उर्दू ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख के बयान का हवाला देते हुए बताया कि अजहर का एक करीबी सहयोगी, उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगी भी भारतीय हमलों में मारे गए. ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर में सुभान अल्लाह परिसर पर भी हमला किया गया था.

    भारतीय सेना ने पेश किए हमले के सबूत
    तबाह किए गए ठिकानों के सबूत पेश करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “वीडियो में तबाह किए गए आतंकी शिविरों को दिखाया गया है, जिसमें मुरीदके भी शामिल है, जहां 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल अजमल कसाब और डेविड हेडली ने ट्रेनिंग ली थी.”

  • Related Posts

    NEET Re-Exam 2026 के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था: Mi-17 हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, पेपर लीक रोकने के लिए IAF की मदद लेगी NTA

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। NEET Re-Exam 2026 को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इस बार अभूतपूर्व…

    Continue reading
    INDIA गठबंधन की बैठक में 5 बड़े फैसले: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, वोटर सूची विवाद पर CJI को पत्र, हर दो महीने में होगी बैठक

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *